news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बांसवाड़ा जिले के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गुरूवार को बांसवाड़ा में उनके दौरे का अंतिम दिन है। इन चार दिनों में मुख्यमंत्री राजे ने तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर जनसंवाद कर जनता जनार्दन की तकलीफों को समझने और दूर करने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने सोमवार को कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र, मंगलवार को बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र और बुधवार को गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद किया। आखिरी दिन वह जिले के खेल मैदान में थी जहां उन्होंने किसानों को 50 हजार रूपए तक कर्जमाफी की सौगात दी। यहां पूरे बांसवाड़ा जिले के 1 लाख 9 हजार से अधिक किसानों का 250 करोड़ रुपए से अधिक का फसली ऋण माफ किया है। इसके अलावा, बीते चार दिनों में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बांसवाड़ा जिले को करोड़ों रूपए की अनगिनत सौगाते दी हैं। कौनसी हैं वह सौगातें, आइए डालते हैं एक नजर…

कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र
• कुशलगढ़ को गुजरात से जोड़ने वाली 10 किलोमीटर सड़क को डबल लेन किया जाएगा।
• झेर नदी पर 2.70 करोड़ रूपए की लागत से हाईलेवल ब्रिज बनेगा।
• मंगलेश्वर मंदिर में देवस्थान विभाग के माध्यम से 1 करोड़ रूपए के विकास कार्य होंगे।
• कुशलगढ़ कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू किया जाएगा।
• स्थानीय लोगों को एक्स-रे सुविधा के लिए कुशलगढ़ में रेडियोग्राफर की पोस्टिंग होगी।
• जरूरत के अनुसार सरस डेयरी बूथ खोले जाएंगे।

बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र
• सड़क सुधार के लिए 25 करोड़ रूपए की स्वीकृति।
• मानगढ़ धाम में पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य दो माह में पूरे किए जाएंगे।
• छींछ गांव में ब्रह्मा मंदिर के पास स्थित छींछ सरोवर के विकास पर 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
• बाड़ोदिया तालाब में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
• गांगड़ तलाई से दाहोद तक रोडवेज बस चलाई जाएगी।

गढ़ी विधानसभा क्षेत्र
• बालोदा पेयजल परियोजना से जुड़े 6 गांवों में पानी के स्रोत में आपूर्ति घटने के चलते पेयजल की कमी को दूर करने के लिए एक करोड़ रूपए की घोषणा की।
• सरेड़ी-बड़ी पंचायत के सीनियर सैकंडरी विद्यालय में जीव विज्ञान विषय खोलने की घोषणा की।
• लुहारिया पंचायत में जीव विज्ञान विषय के लिए सरकारी शिक्षक लगाने की घोषणा।

read more: राजस्थान में सुधरा बाल लिंगानुपात, जानिए वसुन्धरा सरकार के उठाए 5 कदम