news of rajasthan
मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वजारोहण करती मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वजारोहण करती मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

आज भारतीय जनता पार्टी का 38वां स्थापना दिवस है। आज ही के दिन यानि 6 अप्रैल, 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का गठन का हुआ था। हालांकि 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को महज 2 सीटें मिली थी लेकिन एक राष्ट्रीय पार्टी की नीव रखी जा चुकी थी। आज बीजेपी के राजनीति सफर को 38 साल पूरे हो गए हैं और पार्टी की बागड़ोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जैसे दिग्गजों के हाथों में है। राजस्थान में पार्टी की राजनीति की बागड़ोर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के पास है। आपको बता दें कि राजे को प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त है। वसुन्धरा राजे ने 2003 में राजस्थान की मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की थी।

भारतीय जनता पार्टी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टविट किया है, ‘मैं अपने भारतीय भाईयों और बहनों को भारतीय जनता पार्टी में अपने अविश्वसनीय विश्वास के लिए धन्यवाद करता हूं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम खुद को भारत के परिवर्तन के प्रति समर्पित करना जारी रखेंगे।’

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भी भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की है।उन्होंने कहा, ‘ भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। आने वाले चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक बार फिर केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे।’

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने टविट करते हुए कहा, ‘भाजपा का पूरे देश में विस्तार कर भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन करना ही हम सब कार्यकर्ताओं की ओर से इन हुतात्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। करोड़ों कार्यकर्ताओं और समस्त देशवासियों को भाजपा के 38वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

इस खास मौके पर यशोधरा राजे ने टविट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के 38वे स्थापना दिवस पर समस्त कार्यकर्ता बंधुओ,समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

read more: बीजेपी का 38वां स्थापना दिवस आज, जानिए संगठन से लेकर शिखर छूने तक का सफर