news of rajasthan
CM Raje meets Union Minister of Road Transport and Railway Minister.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान राजस्थान की विभिन्न सड़क एवं रेल परियोजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। सीएम राजे ने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके राजकीय आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गडकरी से प्रदेश में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए आवश्यक मदद जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

news of rajasthan
                                            cm-vasundhara-raje-meets-railway-minister-piyush-goyal.

केन्द्र राजस्थान में सड़क विकास के लिए हरसंभव मदद देगा: नितिन गड़करी

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने सीएम राजे की भेंट के अवसर पर कहा कि राजस्थान सड़कों के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजे के संकल्प के अनुरूप अगले वर्ष तक राजस्थान में एक भी सड़क टूटी नहीं रहेगी। मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि उनका मंत्रालय राजस्थान में सड़क विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहा है और और भी इसी प्रकार मदद करता रहेगा।

राजस्थान की रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा: रेल मंत्री

सीएम वसुंधरा राजे ने रेल भवन में केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री गोयल से प्रदेश की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर की। साथ ही प्रदेश में लंबित रेल परियोजनाओं के लिए रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड से जरूरी मदद के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री राजे ने बैठक के दौरान कहा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां रेल लोक परिवहन का सबसे बड़ा माध्यम होने के साथ-साथ विकास की जीवन-रेखा भी है।

Read More: राजे सरकार ने संस्कृत शिक्षा विभाग के 106 अधिकारी को दिया प्रमोशन का तोहफा

सीएम राजे ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास के लिए भी रेल लाइनों का विस्तार करना आवश्यक है। इस पर केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजस्थान की रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा। मंत्री गोयल ने कहा कि इन परियोजनाओं को गति देने के लिए रेल मंत्रालय हरसंभव मदद करने को तैयार है।