news of rjasthanb
विकास कार्यों की प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ...
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की शिलान्यास की निशानियां …

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में 25.23 करोड़ रुपये की लागत राशि से बनने वाली 58 सड़कों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इन सड़कों की कुल लम्बाई 85.77 किलोमीटर बताई जा रही है। साथ ही विकास कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को अलवर दौरे पर थी और बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 8.23 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली 46.16 किमी लम्बाई की 24 ग्रामीण सड़कों, ग्रामीण गौरव पथ योजना के (फेज 4) के तहत 8.40 करोड़ रुपये की लागत राशि से बनाई जाने वाली 14 किमी लम्बाई की 14 सड़कों, रामीण गौरव पथ योजना (फेज तृतीय) के तहत 5.18 करोड़ रुपये की लागत राशि से बनाई जाने वाली 9 किमी लम्बाई की 9 सड़कों और नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित योजना के तहत 3.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16.61 किमी लम्बाई की 11 ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया।

विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

news of rjasthanb
विकास कार्यों की प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे …

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसी दौरान बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जिला कलक्टर राजन विशाल ने उन्हें सभी विकास कार्यों की जानकारी दी।

मंशा माता मंदिर में मांगी खुशहाली की मुराद

news of rajasthan
मंशा माता की शरण में पहुंची मुख्यमंत्री राजे …

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर जिले के बहरोड़ के गांव दहमी में स्थित मंशा माता के मंदिर पहुंची और यहां माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने प्रदेश की उन्नति और खुशहाली की कामना की।

read more: सीएम राजे के प्रयासों से करीब 75 दिन बाद सऊदी अरब से मंगलाराम का शव घर पहुंचा