news of rajasthan
गुजरात के नए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को बधाई देती राजे
news of rajasthan
गुजरात के नए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को बधाई देती राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज गुजरात पहुंची। राजे गुजरात के नए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने यहां पधारी थीं। उन्होंने रूपाणी को गुजरात का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गुजरात में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफा जीत हासिल की थी। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे मंगलवार को प्रातः धौलपुर से रवाना होकर गुजरात के गांधीनगर पहुंची और यहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री भी यहां आए हुए थे। राजे ने नरेन्द्र मोदी को भी गुजरात विजय के लिए बधाई दी।

news of rajasthan
गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अभिवादन करतीं मुख्यमंत्री राजे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

कल हिमाचल के लिए रवाना होंगी मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह से वापिस धौलपुर रवाना हो गई हैं। बुधवार को राजे हिमाचल के लिए रवाना होंगी।  वहां नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। हिमालच में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। यहां जयराम ठाकुर नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इससे पहले कांग्रेस के वीरभद्र सिंह यहां से मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री राजे का बुधवार को ही राजस्थान लौटने का प्लान है।

read more: अलवर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, अब बीजेपी की बारी