news of rajasthan
बारां जिले में नितिन गड़करी के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
बारां जिले में नितिन गड़करी के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

सुराज के 4 साल पूरे होने का जश्न आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के बारां जिले में मनाया। यहां उन्होंने पूरे हौड़ौती क्षेत्र को 8509 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें से 8194 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया है। इन परियोजनाओं में पीड्ब्ल्यूडी की 7, जलदाय विभाग और एनएचएआई की दो-दो और जल संसाधन विभाग व एनआरएचएम की एक-एक परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने के लक्ष्य वाली परवन बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का शिलान्यास भी किया।

स्थानीय निवासियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से खचाखच भरे हुए आयोजन स्थल से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 तक देश के हर किसान की आय दोगुनी करने का है जिसको पूरा करने के लिए हम कृत संकल्प हैं। राजस्थान की मदद की लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का तहेदिल से धन्यवाद, जिनके सहयोग से राजस्थान के विकास को वो गति मिली है जिसके लिए प्रदेश पिछले 60 सालों से तरस रहा था।

read more: झुंझुनूं जिले को मुख्यमंत्री राजे ने दी 2237 करोड़ लागत के विकास कार्यों की सौगातें

अपनी आगे की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि अगले साल तक प्रदेश में कई परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसानों को सिंचाई हेतु ज्यादा से ज्यादा पानी उपलब्ध कराने के लिए पंजाब-हरियाणा व राजस्थान के मध्य झगड़ों को केन्द्रीय आलाकमान के सहयोग से सुलझाया जाएगा। दक्षिणी भारत के राज्यों से बहकर समुद्रों में गिरने वाले पानी व यमुना के पानी को भी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से राजस्थान में लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने युवाओं से उड़द, धनिया और सोयाबीन के प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की अपील भी की।

इस अवसर पर सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह, कोटा सांसद ओम बिरला, यातायात परिवहन मंत्री युनूष खान और कृषि मंत्री प्रभुलाल सैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास:

परवन बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना (6489.59 करोड़)
अटरू-शेरगढ़ पेयजल परियोजना (89.69 करोड़)
सोनवा पेयजल परियोजना (105.15 करोड़)
राजकीय अभियान्त्रिक महाविद्यालय भवन, बारां (164 करोड़)
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नाहरगढ़ भवन निर्माण कार्य (3.89 करोड़)
राज. राजमार्ग सं. 52 के दर्रा-झालावाड़-तीनधार की 4 लेन परियोजना 48.80 किमी (1317 करोड़)
छबड़ा-कुंभराज सड़क का चौड़ाईकरण, उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (40 करोड़)

read more: सुराज के 4 साल-धौलपुर में आमजन ने मनाया जश्न, प्रतिभाओं को स्कूटी व लैपटॉप बांटे