सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

मंगलवार को सरकार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज जयपुर स्थित शासन सचिवालय में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस शपथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राजे और मुख्य सचिव अशोक जैन सहित सभी विभागों के आला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में सरदार पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। दूसरी ओर, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की।

read more: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है सरदार पटेल की जयंती

news of rajasthan
राजभवन में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि।

इसी क्रम में राजभवन में राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि ने राज्यपाल सचिवालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

पुलिस मुख्यालय में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा एवं अन्य सेवाओं के पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सिंह ने आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सरदार पटेल के योगदान एवं सत्यनिष्ठा के संकल्प को दोहराते हुए लोक सेवक के रूप में प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाये रखने की प्रतिज्ञा दिलवाई।

news of rajasthan
जयपुर पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह।

इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस नंदकिशोर (प्रशिक्षण), अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, एन.आर.के. रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (हाउसिंग), पोन्नू चामी, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (मुख्यालय), श्रीनिवास राव जंगा तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (मानवाधिकार), राजीव शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेन्स डी.सी. जैन सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

read more: जयपुर नगर निगम में रोजाना गुनगुनाया जाएगा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत