news of rajasthan
CM Ashok Gehlot and EX-|CM Vasundhara Raje congratulated on the 70th Republic Day.

70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देश व प्रदेशवासियों को बधाई दीं है। पूर्व सीएम राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा, 70वें पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। लोकतंत्र के इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी नागरिकों से देश की एकता, अखण्डता व संप्रभुता को बनाए रखने का आह्वान करती हूं। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, सामाजिक समरसता व सौहार्द्र के प्रतीक गणतंत्र दिवस का यह शुभ अवसर हमें संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है। आइए, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेकर भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहभागी बनें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों को इस खास अवसर पर शुभकामनाएं दी है।

news of rajasthan
Image: 70वें गणतंत्र दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने आवास पर बच्चों से मिलती हुई.

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने 13- सिविल लाइंस पर किया ध्वजारोहण

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास 13-सिविल लाइंस पर सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान परेड की सलामी ली तथा आगंतुकों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यहां उपस्थित हुए स्कूली बच्चे से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकत की। उन्होंने बच्चों को दुलारा और चॉकलेट दी। इस बार राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने झंडारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर विविध रंगांरग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यपाल सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Read More: 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण पर अल्पसंख्यक वर्ग में खुशी, पीएम मोदी का आभार जताने पहुंचा समुदाय

23 जिला मुख्यालयों पर कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के 23 जिला मुख्यालयों पर कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा अन्य जिला व संभाग मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में जिला कलक्टर और संभागीय आयुक्तों ने झंडा फहराया। एसएमएस स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने सुबह 9.30 बजे झंडारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद रहे। इस दौश्रान विभिन्न बैंड्स ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। बता दें, देश में 70वां गणतंत्र हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देशवासी एक-दूसरे को बधाई देते हुए रिपब्लिक-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।