news of rajasthan
संत समागम के साथ मंच पर विराजमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
संत समागम के साथ मंच पर विराजमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

राज्य सरकार चित्तौड़गढ़ के विश्व प्रसिद्ध किले तथा विजय स्तम्भ के संरक्षण का काम करेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से विजय स्तम्भ के संरक्षण का काम हाथ में लिया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए चित्तौड़गढ़ किले में 12 किलोमीटर के रिंग रोड़ की चौड़ाई बढ़ाने और इस पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। यह कहना है मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का जो रविवार को चित्तौड़गढ़ में संत समागम एवं आशीर्वाद समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 6 करोड़ की लागत से गंभीरी नदी पर बनने वाले हाई लेवल ब्रिज से यहां यातायात सुगम हो सकेगा और लोगों को राहत मिलेगी। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल मातृकुन्डिया में साढ़े 4 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे और अगले माह से काम शुरू भी कर दिया जाएगा। जयपुर की द्रव्यवती नदी के सौन्दर्यकरण की तर्ज पर चित्तौड़ की गंभीरी नदी के सौन्दर्यकरण का काम किए जाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

news of rajasthan
कालिका माता में पूजा करतीं मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। सभी धर्मों एवं सम्प्रदायों से जुड़े महापुरूषों की गाथाओं को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए प्रदेश में 100 करोड़ रूपए की लागत से करीब 30 पैनोरमा के निर्माण करवाए जा रहे हैं। साथ ही 551 करोड़ रूपए से 125 मंदिरों में विकास कार्य भी हो रहे हैं। अब तक करीब 25 हजार तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज, रेल और बसों के माध्यम से रामेश्वरम, तिरूपति बालाजी, जगन्नाथपुरी, वैष्णो देवी, द्वारकापुरी, शिरडी, सम्मेद शिखर (झारखण्ड) एवं बिहार शरीफ तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने चित्तौड़ किले स्थित कालिका माता के दर्शन किए तथा यहां विशेष आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

news of rajasthan
संतों से आशीर्वाद लेतीं मुख्यमंत्री राजे।

संत समागम में मुंगाणा धाम कपासन के चेतनदासजी महाराज, हजारेश्वर महादेव मंदिर चित्तौड़गढ़ के चन्द्रभारतीजी महाराज, रामद्वारा चित्तौड़गढ़ के संत दिग्विजय रामजी महाराज, संगेसरा के रामचन्द्र गिरीजी महाराज, विजयपुर के वैष्णवदासजी महाराज, स्वामी सुदर्शनाचार्यजी महाराज, उज्जैन से आए मिथिल बिहारीजी और नीलेश्वरजी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद थे। इस दौरान सांसद सीपी जोशी, गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, विधायक गौतम दक, अर्जुन लाल जीनगर, सुरेश धाकड़ एवं जिला प्रमुख लीला जाट सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

read more: भाजपा और कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए तीनों सीटों पर घोषित किए प्रत्या​शी