news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर आज (गुरूवार) को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ग्वालियर पहुंची और झांसी के दतिया जिले में स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ के दर्शन किए। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना की और शक्तिपीठ के हवन में भाग लिया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मातारानी से प्रदेशवासियों पर कृपा दृष्टि बनाए रखने और राज्य में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली प्रदान करने की कामना की। बता दें,मां पीतांबरा का यह मंदिर देश के सबसे लोकप्रिय शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ वापिस नहीं जाता। जब भी कोई श्रद्धा से माता से कुछ भी मांगता है, वह उसे अवश्य प्राप्त होता है।

Read more: राजस्थान सहित 5 राज्यों में इस तारीख को होंगे चुनाव, तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू

मां पीताम्बरा के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे प्रदेश के चूरू जिला पहुंची। यहां उन्होंने धार्मिक स्थल सालासर धाम में पवनपुत्र बालाजी के दर्शन किए। विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने साधु-संतों का आशीर्वाद लिया तथा नारियल बांधकर प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन दिनों आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगी हुई हैं। 7 दिसम्बर, 2018 को प्रदेश में चुनाव संपन्न होने हैं। 11 दिसम्बर को परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव होने हैं। वर्तमान में कुल 160 सीटों पर भाजपा सरकार का कब्जा है। 25 सीटों पर कांग्रेस और 12 सीटों पर अन्य विधायक काबिज हैं। 3 सीटें रिक्त चल रही हैं। राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ को छोड़ अन्य सभी राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होंगे। सभी राज्यों का चुनावी परिणाम एक साथ 11 दिसम्बर को आएगा। 15 दिसंबर से पहले सभी चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Read more: कांग्रेस ने पाकिस्तान से फेसबुक पर चला रखा है ‘देश बचाओ मोदी हटाओ’ कैम्पेन