news of rajasthan
Vijay Sankalp Yatra in June BY Chief minister Vasundhara Raje.
news of rajasthan
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज बारां जिले का दौरा करेंगी। राजे यहां आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन में शामिल होंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वसुन्धरा राजे हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे बारां के कृषि उपज मंडी प्रांगण में बने हेलीपेड पर पहुंचेगी उतरेंगी। इसके बाद इसी प्रांगण में बने सभास्थल पर आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन में शामिल होंगी। कार्यक्रम के तुरंत बाद राजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

कमल प्याऊ व परिंडा अभियान का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी जयपुर की ओर से शहरभर में आज से जवाहर सर्किल पर कमल प्याऊ व परिंडा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के कर कमलों से हुआ है। अगले तीन दिनों तक शहर के सभी वार्डों में कमल प्याऊ का शुभारंभ किया जाएगा। इस बारे में भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि 11, 12 व 13 मई को शहर के समस्त 91 वार्डों में वार्ड के मुख्य स्थान पर कमल प्याऊ का शुभारंभ किया जाएगा, जो गर्मी के 3 माह तक आमजन की जल सेवा के लिए चालू रहेगी। यह प्याऊ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित की जाएगी।

साथ ही यह भी कहा कि इस मौसम में बेजुबान पक्षियों का गर्मी का प्रकोप ज्यादा सहन करना पड़ता है और जल के अभाव में जीवन से भी संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए शहर में 3100 परिंडे लगाए जाएंगे।

read more: न्याय आपके द्वार में 40 साल बाद बहनों ने पाया खातेदारी अधिकार