Chief Minister Vasundhara Raje
Purchase centers for moong and urad will be open for farmers on Republic Day in Rajasthan.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लगातार प्रयासों के बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने राजस्थान में खरीफ सीजन-2017 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,31,600 मीट्रिक टन उड़द की खरीद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कृषि मंत्रालय ने उड़द और मूंग की खरीद का समय बढ़ाकर प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने समय अवधि बढ़ाकर 120 दिन करने के आदेश भी जारी किए हैं। इस विषय में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के निदेशक (एमपीएस) ने भारतीय खाद्य निगम, नैफेड और लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (एसएफएसी) को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।

Chief Minister Vasundhara Raje
                                     मुख्यमंत्री राजे ने की घोषणा: राजस्थान में 120 दिन तक होगी उड़द और मूंग की खरीद.

बारां कृषि उपज मंडी कार्यक्रम में सीएम राजे ने की घोषणा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को बारां कृषि उपज मंडी में वर्तमान राजस्थान सरकार के सफलतापूर्वक चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में उड़द और मूंंग की खरीद की समय सीमा बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जहाजरानी, सड़क एवं यातायात मंत्री नितिन गड़करी भी उपस्थित थे। राजे ने यहां हाड़ौती क्षेत्र को अपने चार साल पूर्ण होने पर बड़ी सौगातें दी। उन्होंने यहां झालावाड़, बारां और कोटा जिलों को पेयजल और सिंचाई की पर्याप्त उपलब्धता के लिए परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री राजे ने हाड़ौती को कुल 8509 करोड़ लागत की परियोजनाओं की सौगातें दी।

Read More: हाड़ौती को मिली 8509 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं की सौगात

जनवरी माह के अंत तक होगी उड़द और मूंग की खरीद: केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आदेश के बाद अब उड़द और मूंग की खरीद जनवरी, 2018 के अंत तक हो सकेगी। जिससे अब तक उपज नहीं बेच सके प्रदेश के किसान सही सरकारी मूल्य पर अपनी उपज बेच सकेंगे। बता दें कि राजस्थान सरकार ने पत्र लिखकर केंद्रीय कृषि मंत्रालय से आग्रह किया था कि खरीफ सीजन-2017 में समर्थन मूल्य योजना के तहत न्यूनमत समर्थन मूल्य पर उड़द और मूंग की खरीद का समय बढ़ाया जाए। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने राज्य की इस मांग को स्वीकार करते हुए राजस्थान के लिए उड़द खरीद की मात्रा को बढ़ाकर 1 लाख 31 हजार 600 मीट्रिक टन कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने उड़द और मूंग की खरीद की समय सीमा 29 सितम्बर, 2017 से अगले 120 दिन यानी जनवरी, 2018 के अंत तक के लिए बढ़ा दी है।