news of rajasthan
उद्यान का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
उद्यान का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में राजमाता विजया राजे सिंधिया उद्यान का लोकार्पण किया। उन्होंने उद्यान में स्थापित स्व.राजमाता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। साथ ही कौशल प्रशिक्षण केन्द्र, निम्बाहेड़ा का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कृषि उपज मंडी समिति निम्बाहेड़ा के एग्रोट्रेक टावर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाड़ी भवन और राजकीय सामान्य चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में नेत्र ऑपरेशन थियेटर वार्ड, बिनोता-भालोट सड़क निर्माण, बदेसर-लसड़ावन सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, क्षेत्र के विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Read more: बीपीएल परिवारों को हर महीने मिलेगी 50 यूनिट मुफ्त बिजली

बता दें, इन दिनों मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे प्रदेशभर का भ्रमण करने राजस्थान गौरव यात्रा पर निकली हैं। 4 अगस्त को राजसमंद जिले के चारभुजानाथ मंदिर से रवाना हुई यह रथ यात्रा अब तक 500 किमी. से अधिक का सफर तय कर चुकी है। राजस्थान गौरव यात्रा 40 दिनों तक चलेगी और प्रदेश की 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे। यह यात्रा उदयपुर संभाग की 15 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी जहां जगह-जगह यात्रा व मुख्यमंत्री राजे का स्वागत किया जाएगा। उदयपुर संभाग का 7 दिवसीय दौरा 10 अगस्त को समाप्त होगा।

Read more: तेज बारिश के बीच राजे को सुनने पहुंची जनता, जीत का संकेत दिया