news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा में सबसे भेंट करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

तेज बारिश भी नहीं रोक पाई लोगों के कदम, भीगते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का संबोधन सुनने पहुंचे ग्रामीण

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा में सबसे भेंट करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन दिनों राजस्थान गौरव यात्रा के तहत प्रदेश दौरे पर है। इस दौरान राजे प्रदेश की 200 में से 165 विधानसभाओं में पहुंचेंगी और आम सभा करेंगी। बुधवार को इस रथ यात्रा का 5वां दिन था और मुख्यमंत्री राजे उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा शहर के घाटोल विधानसभा क्षेत्र में आम सभा के लिए पहुंची। जब वह सभा स्थल पर पहुंची, उससे पहले ही काफी देर से बारिश की तेज बोछारे हो रही थी। इसके बावजूद वहां भारी संख्या में गांव की स्थानीय जनता के साथ महिलाएं मौजूद थीं। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ पारम्परिक नृत्य कर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का स्वागत किया गया।


हद तो तब हो गई जब तेज बारिश से पांडाल के एक हिस्से में काफी पानी जमा हो गया। इसके बाद भी लोग अपनी जगह से हिले तक नहीं। वजह थी कि उस दौरान मुख्यमंत्री राजे मंच से सभी को संबोधित कर रही थीं। उनके प्यार, सम्मान और आदर का ही नतीजा है कि लोग पानी में बैठे-बैठे ही मुख्यमंत्रीजी का भाषण सुनते रहे। आम जन का यह जज्बा ही राजस्थान में फिर से वसुन्धरा राजे व भाजपा सरकार की वापसी पर मुहर लगाता सा दिखाई देता है।

news of rajasthan

कुछ इसी तरह की कहानी धरियावद और प्रतापगढ़ में भी देखने को मिली। यहां भी स्थानीय लोग व आसपास के ग्रामीण तेज बारिश में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का अभिनंदन करने के लिए यहां आए हुए थे। यहां राजे का इस तरह स्वागत किया, जैसे मानो शहर में कोई उत्सव मनाया जा रहा हो। पांडाल के बाहर इंद्र देव मेहरबान थे तो अंदर देवतुल्य जनता के अथाह प्यार, सम्मान और आशीर्वाद की बारिश हो रही थी।

news of rajasthan

इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि धरियावद की जनता के सामने जो तेज बारिश के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में पधारे और हमें आशीर्वाद प्रदान किया। अद्भुत! मैं नतमस्तक हूं। यहीं तो वो प्रेम है जिसके हम भूखे हैं। यही वो जुनून है जो हमें आगे बढ़ने की ताक़त देता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा के प्रति जनता का उत्साह देख मुझे विश्वास हो गया है कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक बार फिर से अपनी सरकार बनाएगी।


Read more: जिला मुख्यालयों पर मंत्री एवं जिला कलक्टर करेंगे झंडारोहण, यह है लिस्ट