news of rajasthan
Raje Sarkar can give great relief to priests soon in temple forgiveness land issue.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को करौली जिले के दौरे पर जाएंगी। उनका रविवार को करौली दौरा प्रस्तावित है। सीएम राजे शनिवार को धौलपुर में अपने निवास पर रहेगी। रविवार सुबह वे धौलपुर से रवाना होकर करौली पहुंचेगी। जहां जिला मुख्यालय पर आयुर्वेद हॉस्पिटल, आचार्यकुलम एवं गौशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री का करौली में कार्यक्रम के बाद रविवार सुबह ही जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। शनिवार को जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री राजे का रविवार को करौली आने का कार्यक्रम है।

news of rajasthan
File-Image: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को करौली जिले के दौर पर.

इनदिनों लगातार दौरे कर रही हैं सीएम राजे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों लगातार दौरे कर रही है। सीएम राजे शुक्रवार को झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखंड के जोगमंडी में काशी विश्वनाथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंची थी। इससे पहले वे अलवर जिले के मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मपाल चौधरी के हार्ट अटैक से हुए निधन पर उनके श्रद्धांजलि देने और परिवार को ढांढस बंधाने विधायक के पैतृक गांव जाट बहरोड़ पहुंची थी। मुख्यमंत्री राजे 15 से 18 अप्रैल तक चित्तौड़गढ़ जिले के चार दिवसीय दौरे पर थी। जहां जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद किया। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री राजे ने विधानसभा क्षेत्रवार लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिया।

Read More: राजस्थान के 50 जिला अस्पतालों में टेली रेडियोलॉजी सेवा का हुआ शुभारंभ