news of rajasthan
Chief Minister vasundhara Raje Khandar Jansamvad 2018.

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इनदिनों सवाई माधोपुर जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री राजे ने बुधवार को जिले के खण्डार विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी मागें और समस्याएं सुनीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सवाई माधोपुर जिले के खण्डार विधानसभा क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। उन्होंने चौथ का बरवाड़ा में आयोजित जनसंवाद के दौरान आमजन द्वारा की गई मांगों पर विचार करते हुए त्वरित निर्णय लिए और निम्न घोषणाएं की हैं।

news of rajasthan
Image: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खण्डार विधानसभा क्षेत्र को दी कई सौगातें.

खण्डार विधानसभा क्षेत्र को 147 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का तोहफा

मुख्यमंत्री राजे ने बालेर में 35.5 करोड़ रूपए की लागत से 132 केवी का जीएसएस स्थापित करने की घोषणा की। कोसरा में 2 करोड़ रूपए की लागत से 33 केवी का जीएसएस लगेगा। चौथ का बरवाड़ा में 16.5 करोड़ रूपए की लागत से देवनारायण आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा। चौथ का बरवाड़ा में 9 करोड़ रूपए की लागत से एमडीआर 111 का निर्माण करवाया जाएगा। गौरव पथ के चौथे चरण में 8 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें बनेंगी। मुख्यमंत्री राजे नेशिवाड़ मंदिर के लिए 50 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

Read More: राजस्थान सरकार ने सामूहिक विवाह सम्मेलनों के नए नियमों में दी बड़ी छूट

उन्होंने ग्राम क्यारदाकला में 55.32 लाख रूपए, सिंगोर कला में 43.15 लाख रूपए, मेई कला में 36.55 लाख रूपए तथा वीरपुर में 39.02 लाख रूपए की पेयजल परियोजनाएं की सौगातें क्षेत्र के लोगों को दीं। सीएम राजे जिले के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को गंगापुरसिटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगी।