news of rajasthan
श्रीमंगलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करतीं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
श्रीमंगलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करतीं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बुधवार को चित्तौड़गढ़ के मातृ कुण्डिया में श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंची। यहां पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ नगरीय विकास मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा, सांसद सीपी जोशी व विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपने चार दिवसीय दौरे पर चित्तौड़गढ़ जिले में हैं। वह यहां रविवार को को पहुंची थी। आज उनके दौरे का अंतिम दिन है और रात्रि तक जयपुर पहुंचने का निर्धारित प्लान है।

बीते चार दिनों में मुख्यमंत्री राजे ने भादसोड़ा विधानसभा क्षेत्र, कपासन-राशमी विधानसभा क्षेत्र, डूंगला में बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र और निम्बाहेड़ा-छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कर जनता की परेशानियों का निस्तारण किया है। साथ ही जिले को करोड़ों रूपए की सौगातों का नजराना भी दिया है।

खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए निम्बाहेड़ा में एक फुटबॉल एकेडमी खोले जाने की स्वीकृति भी उन्होंने दी है। बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में वीर झाला मन्ना का पैनोरमा बनाने की घोषणा भी उन्होंने की है। यहां उन्होंने मेधावी छात्राओं को स्कूटी व लेपटॉप और दिव्यांगों को ट्र्राईसाइकिल सहित अन्य उपकरण वितरित किए हैं।

read more: शनि महाराज के दर पहुंची मुख्यमंत्री, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना