news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे कल (शनिवार) से प्रदेश में अपने चुनावी प्रचार के लिए रवाना होंगी। अपने 58 दिन के कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री 40 दिन अपने सफर पर होंगी। इस दौरान वह 6054 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। यहां बात हो रही है राजस्थान गौरव यात्रा की, जिसमें राजे एक रथ पर सवार हो 200 में से 165 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी। शेष विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा सांसद उपयात्रा संभालेगी। राजस्थान गौरव यात्रा की शुरूआत 4 अगस्त को उदयपुर संभाग के चारभुजा मंदिर से होगी, जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झंडी देखकर इस यात्रा को रवाना करेंगे। समापन 30 सितम्बर को अजमेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में होगा।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का चुनावी रथ पूरी तरह वातानुकूलित है। इसमें कुर्सी से लेकर सोफा तक लगा हुआ है। इसमें इतनी जगह है कि आराम से दो से चार लोगों की मिटिंग ली जा सकती है। रोजमर्रा की हर जरूरत का ध्यान इसमें रखा हुआ है। नीचे से छत पर जाने के लिए एक लिफ्ट भी यहां मौजूद है। सही मायने में कहें तो इसे एक चलता-फिरता लॉज कहा जा सकता है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की यह रथ यात्रा प्रदेश के सभी सातों संभागों से होकर गुजरेगी। एक संभाग की यात्रा के बाद दूसरी संभाग की यात्रा के बीच थोड़ा विराम दिया जाएगा। यात्रा का कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया है कि हर लोकसभा क्षेत्र में सीएम की यात्रा पहुंचने से पहले स्थानीय भाजपा सांसद को उप यात्रा निकालनी होगी। 50 दिन के इस प्रस्तावित कार्यक्रम में 18 दिन विश्राम और 40 दिन सफर होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम होंगे। इस दौरान 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। यात्रा के बीच कई शिलान्यास और उद्घाटन होने की भी उम्मीद है।

रथयात्रा को भव्य बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बीजेपी के 100 युवा कार्यकर्ता और 15 चुने हुए कार्यकर्ता हर समय रथयात्रा के साथ रहेंगे। रथयात्रा के आगे 200 बाइकर्स रहेंगे। यात्रा के आगे-आगे महिला कार्यकर्ता कमल की रंगोली बनाएंगी।

यात्रा कार्यक्रम
दिनांक 4 से 10 अगस्त — उदयपुर संभाग
दिनांक 16, 17, 19 व 20 अगस्त — भरतपुर संभाग
दिनांक 23 से 29 अगस्त — जोधपुर संभाग
दिनांक 2 से 7 सितम्बर — बीकानेर संभाग
दिनांक 10 से 13 सितम्बर — कोटा संभाग
दिनांक 16 से 20 सितम्बर — जयपुर संभाग
दिनांक 23, 24 और 26 से 30 सितम्बर — अजमेर संभाग

Read more: राजस्थान गौरव यात्रा में मुख्यमंत्री राजे का बेहद खास रथ, जानिए इसकी खासियत