CMP_9318

राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय किसान समारोह ग्राम—2016 का शुभारंभ किया गया। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री पुरषोत्तम रूपाला ने सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2016 का उद्घाटन किया।

 किसान हमारा अन्नदाता, समृद्ध रहे

ग्राम पर किसानो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है और सरकार हमारे किसान को सम्पन्न, समृद्ध और समर्थ देखना चाहती हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा है कि इस ग्लोबल एग्रीटेक मीट का आयोजन वर्ष 2022 तक प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी कर कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश सरकार आजादी के 69 वर्षों में पहली बार किसानों और निवेशकों को ग्राम के जरिए एक प्लेटफार्म पर लेकर आने में कामयाब हुई है।

ग्राम से मिली नई तकनीकों को जानकारी, बढ़ेगा आर्थिक मुनाफा

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि बदलते फसल चक्र, कम पानी में ज्यादा पैदावार करने वाली फसलों और खेती में इस्तेमाल हो रही नई तकनीको से अब तक किसानों को ज्यादा जानकारी नही थी लेकिन ग्राम के माध्यम से हर किसान को इनकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। अब किसान अपनी उपज को कम से कम समय में गोदाम तथा कोल्ड स्टोरेज तक पहुंचा सकेंगे। इससे उनका उत्पादन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक आसानी से पहुंच सकेगा और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा और आर्थिक मुनाफा भी बढ़ेगा।

किसानों को उपज का सही मूल्य दिलवाना है हमारी प्राथमिकता

श्रीमती राजे ने कहा कि काश्तकारों को उपज का सही मूल्य दिलवाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। इसके लिए आज प्रदेश की मंडियों में ई-मण्डी एवं ई-नाम के आधार पर विपणन हो रहा है। किसानों के लिए किसान कलेवा योजनाप्रारंभ की। कृषि क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रयासों का ही परिणाम है कि नीति आयोग ने कृषि सुधार सूचकांक में राजस्थान को तीसरे स्थान पर रखा है।

सरकार दे रही हैं किसानों की हर समस्या पर ध्यान

मुख्यमंत्री राजे ने ग्राम को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसानों को हर समस्या पर ध्यान देंगे तथा किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करेंगे। किसानों की भूमि संबंधी सभी समस्याओं का निराकरण, खेतों के रास्तों से संबंधित विवाद, सिंचाई जल की समस्या, खाद-बीज की समस्या और अन्य प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए 14 अक्टूबर से हर शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जन कल्याण पंचायत शिविर शुरु किये गये है।

कृषकों की मेहनत से आ रह हैं उत्साहजनक परिणाम

प्रदेश के किसानों की मेहनत से अनार, खजूर, जैतून और जोजोबा की खेती तथा जैतून तेल ब्रांड ‘‘राज ऑलिव ऑयल के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री राजे ने रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती करने की सलाह दी है। कृषि विभाग के साथ-साथ किसान 10 हजार अटल सेवा केन्द्रों तथा 36 हजार ई-मित्र केन्द्रों आदि के माध्यम से भी मौसम, फसल मूल्य, बीज खाद की उपलब्धता तथा रोगों से बचाव जैसी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।