देश विदेश में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 55 हजार लोगों के साथ योग किया है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने योग दिवस के उपलक्ष में योग कर लोगों को स्वस्थ रहने का आह्वान किया। राजधानी जयपुर के सवाईमान सिंह मैदान में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री राजे, राज्य के मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों , प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के हजारों लोगों ने योग किया।

दीप प्रज्जवलन कर कि योग दिवस की शुरूआत

मुख्यमंत्री राजे ने दीप प्रज्जवलन कर प्रमुख योग साधक कुलभूषण बैराठी के निर्देशन में योगासनों की शुरूआत शिथिलिकरण क्रिया, गर्दन, एवं कंधे के व्यायामों के साथ हुई। इसके बाद खड़े होकर किये जाने वाले आसन, बैठकर किए जाने वाले आसन, पेट और पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों सहित अनुलोम विलोम, प्राणायाम व ध्यान के साथ योग कार्यक्रम का समापन हुआ।

योग को बनाए जीवन का हिस्सा, रोगों से मिलेगा छुटकारा

प्रकृति एवं पर्यावरण के बढ़ते असंतुलन के कारण आज प्रत्येक मनुष्य अनेक व्याधियों से ग्रसित होता जा रहा है। योग को दिनचर्या का अभिन्न अंग बना लें तो हमें इनसे छुटकारा मिल सकता है। योग न केवल मस्तिष्क का तनाव दूर करता है, अपितु आलस्य और अनिद्रा को भी दूर करता है। पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने भी योग दिवस के मौके पर पुलिस मुख्यालय में योग किया। इस दौरान उन्होने कहा कि हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर ताजगी पैदा करता है योगासन। उन्होन कहा की प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वालों बदलावों को योग द्वारा सहन करने में सहायक होता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री राजे ने इस दौरान बालकृष्ण महाराज की लिखी हुए पुस्तक योग विज्ञान का विमोचन भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री राजे का सवाई मान सिंह स्टेडियम पहुंचने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।