Chief Minister Raje visited Vishwaguru Deep Ashram in Jaipur.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अक्सर अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रही है। इससे उनका ईश्वरीय भक्ति के प्रति झुकाव साफ नज़र आता है। मुख्यमंत्री राजे ने रविवार को श्याम नगर स्थित विश्वगुरू दीप आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंदपुरी महाराज से मुलाकात की तथा उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने रविवार शाम आश्रम पहुंचकर यहां देवपुरी महाराज, दीपनारायण महाप्रभु तथा स्वामी माधवानंदपुरी महाराज की प्रतिमाओं के दर्शन किए। विश्वगुरू दीप आश्रम में सीएम राजे को स्वामी महेश्वरानंद ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानेश्वरपुरी महाराज तथा अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित थे।

news of rajasthan
Image: विश्वगुरू दीप आश्रम में महेश्वरानंदपुरी महाराज को शॉल एवं श्रीफल भेंट करती हुई सीएम राजे.

16 अगस्त से ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ के दूसरे चरण में भरतपुर संभाग जाएंगी राजे

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों 40 दिवसीय प्रदेश यात्रा पर है। राजस्थान गौरव यात्रा के तहत वे रथ पर सवार होकर प्रदेश का भ्रमण कर रही है। मुख्यमंत्री राजे ने अपनी रथ यात्रा के प्रथम चरण की शुरूआत 4 अगस्त को चारभुजा नाथजी मंदिर से की थी। उदयपुर संभाग में 7 दिवसीय गौरव यात्रा पूर्ण करने के बाद अब राजे अपने दूसरे चरण की यात्रा पर होगी। मुख्यमंत्री राजे 16 अगस्त से भरतपुर संभाग की यात्रा पर होंगी। इस दौरान वे संभाग में आने वाले सभी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से रूबरू होंगी।

Read More: राजे की ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ का भरतपुर में स्वागत करेंगे कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री राजे अपनी भरतपुर संभाग की यात्रा पर करोड़ों की लागत के कई विकास कार्यों का शिलाल्यास एवं लोकार्पण करेंगी। इस दौरान उनकी कई कस्बों और गांवों में जनसभाएं भी होंगी। मुख्यमंत्री का 19 अगस्त को डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह द्वारा स्वागत किए जाने का भी कार्यक्रम है।