news of rajasthan
chief minister vasundhara raje-at-pushkar-ajmer.

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को प्रसिद्ध तीर्थनगरी पुष्कर पहुंचीं। सीएम राजे ने इस अवसर पर पुष्कर को 27 करोड़ के विकास कार्यों की कई सौगातें दीं। पुष्कर में हैलीपैड पर उतरने के बाद वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही स्कूली बच्चों ने भी सीएम राजे का फूल देकर सत्कार​ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले सावित्री माता मंदिर पहुंची। सीएम ने मंदिर में कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही मंदिर परिसर के एंट्री प्लाजा का जायजा भी लिया। सीएम ने यहां स्थानीय लोगों से वहां उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी में भी सीएम वसुंधरा पहुंचीं। यहां एंट्री प्लाजा में बड़ के पेड़ लगाने की सराहना की तथा इस तरह के छायादार पेड़ और लगाने की सलाह भी दी। मुख्यमंत्री राजे ने सावित्री देवी के दर्शन के लिए रोप-वे की सौगात दी। जिससे वृद्धजन, निशक्तजनों को सुलभ दर्शन हो सकेंगे।

news of rajasthan
vasundhara-raje-development-works-Savitri-Mata-Temple-Pushkar.

27 करोड़ की लागत से निखरेगा प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर: इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रह्मा मंदिर पहुंची। राजे ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मेला मैदान में मौजूद साधु-संतों को नमन कर आर्शीवाद लिया। साथ ही ब्रह्मा मंदिर विस्तार परियोजना का भूमि पूजन किया। सीएम ने यहां यह दावा भी किया कि अगस्त 2018 तक ब्रह्मा मंदिर में भी स्वचलित सीढियां लगाई जाएंगी। जिससे निशक्तजन भी आसानी से दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब नए आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे। इस मंदिर के कायाकल्प और नए निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। निर्माण के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से भी मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान पुष्कर के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि यह आदि अनादि काल का तीर्थ है। इस तीर्थ का संरक्षण करना सरकार का ही नहीं बल्कि तीर्थ के प्रति आस्था रखने वाले प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

news of rajasthan
                             CM-Raje-Brahma-at-Brahma-Temple-Pushkar.

ये होगा मंदिर में विकास: ब्रह्मा मंदिर में नए एंट्री प्लाजा के अलावा पार्किंग भी बनेगी। दिव्यांगों और बुजुर्गों को दर्शन में होने वाली कठिनाई को देखते हुए एलिवेटर लगाया जाएगा। सबसे खास यहां बनने वाला आध्यात्मिक पार्क होगा। मंदिर परिसर में अब आध्यात्मिक पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें चार युगों की यात्रा दिखाई जाएगी। इसके अलावा 700-800 लोगों के बैठने के लिए ओपन एयर थियेटर के अलावा एक यज्ञशाला होगी। पुष्कर सरोवर के घाटों को सुंदर बनाया जाएगा। सभी इमारतें चंदन के रंग में रंगी जाएंगी।

Read More: अजमेर: सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों पर खर्च होंगे 5 करोड़ रूपए 

पर्यटन विभाग करेगा साढ़े सात करोड़ खर्च: इस परियोजना में पर्यटन विभाग 7.50 करोड़ रूपए खर्च करेगा। वहीं देवस्थान विभाग भी 5 करोड़ रूपए व्यय करेगा। अजमेर विकास प्राधिकरण 12 करोड़ खर्च करेगा। ब्रह्मा मंदिर को अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा।

ये रहे मौजूद: सीएम के पुष्कर आगमन के अवसर पर मंत्री युनूस खान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, मंत्री वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, औंकार सिंह लखावत आदि मौजूद रहे। खेल मैदान में तीन मंच बनाएं गए थे। जिसमें एक मंच पर सीएम और मंत्री, दूसरे मंच पर साधु-संत व तीसरे मंच पर स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।