news of rajasthan

news of rajasthan
राजस्थान के भाजपा सांसदों ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली के गुरूवार को सदन में पेश किए गए बजट-2018 पर बधाई देते हुए इसे कृषि से बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए समर्पित बजट बताया है। साथ ही इसे भारतीय अर्थव्यवस्था को नए युग की ओर ले जाने वाला अभूतपूर्व बजट बताते हुए जेटली को बधाई दी है। भाजपा सांसदों का मानना हे कि यह बजट न केवल देश को चहुंमुखी विकास के मार्ग पर ले जाएगा, अपितु गरीब पिछड़ों एवं महिलाओं के विकास को समर्पित बजट भी है। भाजपा नेताओं ने का कहना है कि बजट-2018 से हमारा आधार मजबूत होगा। कई नये उद्योग व कार्य प्रारम्भ होंगे तथा यह बजट किसान व गरीब के लिये नई सुबह लेकर आएगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भी केंद्रीय वित्तमंत्री की अगुवाई में बजट-2018 को शानदार बताया है।

read more: राजस्थान उपचुनाव की तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

ऐसा क्या है बजट-2018 में …
1. 11 लाख करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में वितरित करने का प्रस्ताव।
2. जैविक कृषि को बढ़रवा देते हुये कृषि उत्पादों का निर्यात 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य।
3. रबी के साथ खरीफ फसल का न्यूनतम लागत मूल्य उत्पादन लागत का डेढ़ गुना होगा।
4. उज्जवला योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को इस वर्ष तक 8 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य।
5. सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को 4 करोड़ विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।
5. ग्रामीण आधारभूत विकास के तहत निर्माण कार्याें पर 14.34 लाख करोड़ प्रस्तावित।
6. जनजातिय क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिये एकलव्य स्कूल खोलने का प्रावधान
7. शिक्षा में सुधार के लिये राइज पहल का प्रस्ताव।
9. स्कूलों को आधुनिक बनाने के क्रम में लेक बोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड लगेंगे।
10. अगले 4 वर्षों में स्कूलों के विकास पर 1 लाख करोड़ रूपए खर्च होंगे।
11. देश में 24 नये मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित।
12. गरीब परिवारों के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ सुरक्षा योजना लागू होगी। इसके तहत 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए प्रति परिवार का बीमा कवर मिलेगा। टी.बी. के मरीजों के इलाज के लिये 600 करोड़ रूपए की राशि आवंटित। गरीबों के लिए निःशुल्क डायलिसिस का प्रावधान।
13. रेल्वे के क्षेत्र में 1,48,528 करोड़ का व्यय प्रस्तावित, जिसमें 18,000 किलोमीटर लाईनों का दोहरीकरण एवं 36000 किमी का लाईन नवीनीकरण का कार्य होगा। 4267 मानव रहित रेल्वे क्रॉसिंग अगले 2 वर्षाें में हटेगी और सभी स्टेशनों पर वाई-फाई व सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध होगी।
14. 5 लाख-वाई-फाई हाट स्पॉट कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्रों मे उपलध कराये जाएगे।
15. इस वर्ष में 70 लाख औपचारिक नौकरियां सृजित होगी। 2020 तक राष्ट्रीय प्रशिक्षु योजना के तहत 50 लाख युवाओं को छात्रवृति और वर्ष 2018-19 तक मुद्रा योजना में 3 लाख-करोड़ रुपए के लोन दिए जाएंगे।
16. 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए 150 करोड़ रूपए का प्रावधान।
17. पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए देश में 10 प्रमुख प्रतिष्ठित पर्यटन स्थानों का निर्माण होगा।
18. वरिष्ठ नागरिकों को करमुक्त ब्याज की सीमा बढ़कर 50 हजार हुई।
19. 2022 तक सरकार द्वारा 51 लाख नए घरों का निर्माण होगा।

सांसद दुष्यंत सिंह, ओम बिरला, चन्द्र प्रकाश जोशी, कर्नल सोना राम, राम चरण बोहरा, मनोज राजोरिया, बहादुर सिंह कोली, अर्जुन लाल मीणा, हरिओम सिंह राठौड़, हरीश चंद्र मीना, निहालचंद, सुखवीर सिंह जौनपुरिया, स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती, संतोष अहलावत, सुभाष बहेड़िया, मानशंकर निनामा, देवजी पटेल, राहुल कस्वां सहित राज्यसभा के सांसद नारायण लाल पंचारिया, भूपेन्द्र यादव, ओम प्रकाश माथुर, रामनारायण डूडी, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर, रामकुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल राज्य के सांसद विजय गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, के.जे.अल्फोंस, गजेन्द्र सिंह शेखावत, पी.पी. चौधरी और सी.आर. चौधरी सहित सभी सांसदों ने केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली को बजट-2018 के लिए बधाई दी है।

read more: आमजन के जीवन में खुशहाली और विकास को नई ऊंचाई देने वाला बजट-राजे