news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, भाजपा
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, भाजपा

जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनावों की तिथि करीब आ रही है, सभी पार्टियां अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर रही हैं। साथ ही लोगों से संपर्क भी साध रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने पिछले केवल 3 दिनों में राजस्थान के 70 लाख परिवारों से संपर्क साधा है। प्रदेशभर में बीजेपी की ओर से चलाए गए बूथ महासंपर्क अभियान को लेकर बीजेपी मुख्यालय में अभियान के आंकड़े जारी किए गए हैं। यह अभियान 2 से 4 नवम्बर को प्रदेशभर में चलाया गया था।

इस संबंध में बीजेपी चुनाव प्रबन्धन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि दो से चार नवंबर तक चलाए गए इस अभियान में पार्टी के 7808 शक्ति केन्द्रों और 51,844 बूथों में से 42,688 बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता गए हैं। इस दौरान लगभग 70 लाख परिवारों से सम्पर्क किया गया है। इसके अलावा 8 से 11 नवंबर तक निकाय स्तर पर प्रबुद्द नागरिक सम्मेलन आय़ोजित किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि 10 और 11 नवंबर को ‘मेरा परिवार, बीजेपी का परिवार’ का आयोजन किया जाएगा। 30 नवंबर को कमल-दिया अभियान आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रदेश में 7 दिसम्बर को आम चुनाव आयोजित होंगे और इसका परिणाम 11 दिसम्बर को आएगा। 12 नवम्बर से प्रत्याशी नामांकन शुरू होंगे। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य सभी पार्टियां उम्मीदवारों को टिकट देने की कड़ी समीक्षा कर रही हैं। आने वाले एक-दो दिनों में टिकटों व घोषणा पत्र की घोषणा कर दी जाएगी।

Read more: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018-घर की रसोई तक गूंजेंगे मतदाता जागरूकता संदेश