news of rajasthan

भारतीय जनता पार्टी का बूथ महासंपर्क अभियान आज से शुरु, तीन दिवसीय अभियान रविवार तक चलेगा

news of rajasthan

राजस्थान विधानसभा चुनाव निकट है। इसे देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज से बूथ महासंपर्क अभियान की शुरुआत की है। ‘हम हैं राजस्थान के यूथ, जीतेंगे हर बूथ’ के नारे के साथ निकली भाजपा की यह बिग्रेड जन-जन में भाजपा और हर मन में भाजपा का बिगुल फूंकेगी। साथ ही भाजपा के केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी करेगी। तीन दिवसीय यह महासंपर्क आज से शुरु हो गया है जो 4 नवम्बर तक चलेगा।

Read more: राजस्थान विधानसभा चुनाव में 3 दिन रहेगा सूखा दिवस


इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए जा रहे बूथ महासंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।’ उन्होंने आगे कहा कि बूथ महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा के केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि हमारे राजस्थान की देवतुल्य जनता को यह विश्वास हो जाए कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ उनके विकास के लिए समर्पित है और आगे भी रहेगी।


बता दें, 7 दिसम्बर को राजस्थान में कुल 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में कुल 160 सीटों पर भाजपा सरकार का कब्जा है। 25 सीटों पर कांग्रेस और 12 सीटों पर अन्य विधायक काबिज हैं। 3 सीटें रिक्त चल रही हैं। विधायक प्रत्याशियों के नामांकन 12 नवम्बर से शुरू होंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 19 नवम्बर और नाम वापसी 22 नवम्बर तक हो सकेगी। चुनाव परिणाम 11 नवम्बर को घोषित किया जाएगा।

Read more: मोदी-योगी सहित ड्रीम गर्ल भी उतरेंगी राजस्थान के चुनावी रण में, 34 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार