news of rajasthan

news of rajasthan

भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज (6 अप्रैल) युवा मोर्चा राजस्थान की ओर से एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में यह रक्तदान शिविर लगाया गया है। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शहर के ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी को ध्यान में रखते हुए मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा के नेतृत्व में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया है। भादरा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से पार्टी स्थापना दिवस पर रक्तदान करने की अपील की है।

1900 बूथों पर कार्यकर्ता लगाएंगे 41 हजार झंडे

भाजपा स्थापना दिवस पर शुक्रवार को पार्टी की ओर से प्रदेश के 1900 बूथों पर 41 हजार झंडे लगाए जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण होगा। दोपहर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी होगी। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी झालावाड़ और बारां जिलों के दौरे पर रहेंगे। यहां परनामी भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर जोधपर में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपने 4 दिवसीय सीकर दौरे पर रहेंगी।

read more: बीजेपी का 38वां स्थापना दिवस आज, जानिए संगठन से लेकर शिखर छूने तक का सफर