news of rajasthan
BJP president Shah's rally in Kuchaman and Sujangarh today, Road shows in Ganganagar.

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब एक सप्ताह और बाकी। इसके बाद सबकी नज़र जनता की पसंद यानि की चुनाव परिणाम पर टिकी होंगी। फिलहाल प्रदेश में चुनाव प्रचार का तूफानी दौर जारी है। हर बड़ा नेता, स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है। बीजेपी के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज शुक्रवार को नागौर की कुचामन सिटी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे चूरू के सुजानगढ़ में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद शाह का श्रीगंगानगर पहुंचने का कार्यक्रम है। श्रीगंगानगर में शाह दोपहर 3:00 बजे बीरबल चौक से रोड शो की शुरूआत करेंगे। इसमें श्रीगंगानगर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

news of rajasthan
Image: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह.

श्रीगंगानगर से शाम को जोधपुर जाएंगे अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज सुबह करीब 11 बजे कुचामन सिटी में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शाह ने मेला मैदान में भाजपा प्रत्याशी विजयसिंह चौधरी के समर्थन में आमसभा को किया। इस जनसभा के लिए करीब सवा लाख वर्गफीट के मैदान में मंच और सीटिंग प्लान तैयार किया गया। अमित शाह के कुचामन सिटी में दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। शाह कुचामन के बाद सुजानगढ़ में रैली करेंगे। इसके बाद वे श्रीगंगानगर में रोड शो और यहां से शाम को जोधपुर जाएंगे।

Read More: करौली में कांग्रेस पर गरजे शाह, बोले.. राहुल को हमसे सवाल पूछने का हक नहीं

मुख्यमंत्री राजे आज बाड़मेर और जालोर में करेंगी चुनावी सभाएं

राजस्थान चुनाव में मैराथन रैलियां कर रही सीएम वसुंधरा राजे की आज बाड़मेर और जालोर जिले में कई चुनावी सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री राजे सुबह 10:45 बजे भियाड़ और दोपहर 12:20 बजे चौहटन के धनाऊ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद राजे जालोर जाएंगी। मुख्यमंत्री की दोपहर 2 बजे रानीवाड़ा में और दोपहर बाद 4 बजे आहोर में जनसभा होगी। बता दें, बीजेपी स्टार प्रचारक अमित शाह और वसुंधरा राजे मैराथन सभाएं कर रहे हैं। शाह ने गुरुवार को करौली, नादौती, बस्सी और कोटपुतली में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।