news of rajasthan
BJP join Workers along with Dr Kirodi Lal Meena meet to CM Raje.

राजस्थान विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने लोगों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा फिलहाल अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस से हर क्षेत्र में आगे चल रही है। प्रदेश भाजपा में लगातार कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। इधर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 अगस्त से प्रदेशभर में ‘सुराज गौरव यात्रा’ पर जा रही है। इसी बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 8, सिविल लाइन्स पर मुख्यमंत्री राजे से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

news of rajasthan
Image: भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे.

हम साथ मिलकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएंगे: सीएम

मुख्यमंत्री राजे ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे जी-जान से पार्टी को आगे बढ़ाने में जुट जाएं। पार्टी आगे बढ़ेगी तो हर कार्यकर्ता भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम साथ मिलकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होंगे। राजे ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी मजबूत नींव होते हैं, अगर कार्यकर्ता पार्टी के विकास कार्यों को लोगों के बीच मजबूती से रखे तो देशभर में भाजपा को कोई हरा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य और केन्द्र में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Read More: सीएम राजे की झालरापाटन को सौगात, क्षेत्र में होंगे 19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री राजे का आभार प्रकट करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी सुराज गौरव यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, विधायक गोलमा देवी, गीता वर्मा सहित प्रदेशभर से आए प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।