news of rajasthan
Is the victory of Congress only on the basis of exit Poll.

राजस्थान में 29 जनवरी को उपचुनाव होने हैं। ​इन चुनावों का परिणाम 1 फरवरी को आएगा। प्रदेश में कुल तीन सीटों, अलवर व अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन की अंतिम तारीख 10 जनवरी तक अपने नामांकन भर दिए हैं। जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। आइये जानते हैं दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के पास कुल कितनी संपत्ति और ज़मीन—जायदाद हैं…

news of rajasthan
Rajasthan-Bypoll-2018.

बीजेपी के डॉ. जसवंत सिंह यादव हैं सबसे अमीर प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी के अलवर लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. जसवंत सिंह यादव के पास 3 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याश्यिों में सबसे अधिक संपत्ति है। नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए ब्यौरे में उनके पास कुल 10 करोड़ की संपत्ति है। उनकी पत्नी डॉ. किरण के पास 5.39 करोड़ रुपए की संपत्ति और 6 लाख रुपए के आभूषण हैं। जबकि डॉ. जसवंत के पास 4.35 करोड़ की संपत्ति और एक फॉरच्यूनर कार है। उनके सामने खड़े कांग्रेस के डॉ. करण सिंह के पास 2.02 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास एक फॉरच्यूनर व एक मारुति जैन कार भी है। डॉ. करण पर 13.80 लाख का कर्ज भी है। उनकी पत्नी कांता के पास 2.65 करोड़ की संपत्ति और 40 तोला सोना है।

अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस—बीजेपी उम्मीदवार भी हैं करोड़पति:

अजमेर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामस्वरूप लांबा के पास 2 करोड़ की संपत्ति और 3.10 लाख के आभूषण है। लांबा के पास एक कार भी है। उनकी पत्नी के पास 13.92 लाख की संपत्ति और 5.70 लाख के आभूषण हैं। वहीं उनके सामने खड़े डॉ. रघु शर्मा के पास कुल 1.38 करोड़ की संपत्ति है और कई वाहन भी हैं। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप और खान भी है। डॉ. शर्मा के पास 20 ग्राम सोना, 1.25 किलो चांदी है। वहीं उनकी पत्नी वीरा के नाम 2.48 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 4 लाख के गहने भी हैं।

Read More: भाजपा और कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए तीनों सीटों पर घोषित किए प्रत्या​शी

मांडलगढ़ ​विधानसभा सीट के दोनों प्रमुख प्रत्याशी हैं इतने अमीर: मांडलगढ़ ​विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शक्ति सिंह हाड़ा के पास 3.71 करोड़ की संपत्ति व 50 लाख रुपये की लैंड रोवर कार है। हाड़ा के पास कृषि भूमि के अलावा चार आवासीय भूखंड भी हैं। उनकी पत्नी मधु कंवर के पास 1.19 करोड़ की संपत्ति और 24.85 लाख रुपए की ज्वैलरी है। मांडलगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ अौर उनकी पत्नी पद्मिनी के पास 1.39 करोड़ की संपत्ति है। धाकड़ के पास कोई कार नहीं है। लेकिन उनके पास 21 लाख के गहने हैं और उनकी पत्नी पद्मिनी के नाम 35 लाख के गहने और ज़मीन है।