news of rajasthan
Prakash Javadekar commanding of Lok Sabha elections in rajasthan.

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में राज्यवार चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। दिसंबर 2018 के अंत तक देश में पांच राज्यों में विधानसभा हो सकते हैं। इसी को देखते हुए केन्द्रीय सत्ताधारी भाजपा ने अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को राजस्थान का चुनाव का प्रभार दिया गया है। बुधवार को जावड़ेकर को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने उन्हें ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी। सैनी ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रकाश जावड़ेकर को राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाए जाने से भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के नए आयाम स्थापित करेगी।

news of rajasthan
Image: प्रकाश जावड़ेकर.

भाजपा अध्यक्ष शाह ने अपने सबसे करीबी को बनाया राजस्थान का प्रभारी

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माना जाता है। माना जाता है कि जो भी काम जावड़ेकर को पार्टी हाईकमान की ओर से मिलता है, उसे वे पूरी ईमानदारी और अपने मिलनसार मिजाज के साथ पूरा कर दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। हालांकि अब राजस्थान चुनाव सही मायनों में उनकी परीक्षा होगी। प्रदेश में भाजपा को एक बार फिर से सत्ता में लाने के लिए उन्हें सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रकाश जावड़ेकर के लिए बड़ी चुनौती यह होगी कि भाजपा के पारम्परिक वोटरों को खिसकने से रोकना और टिकट वितरण के दौरान नाराज नेताओं को मनाना।

Read More: राजस्थान सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रित को नौकरी देने के लिए आदेश किए जारी

टिकट वितरण में पार्टी महिलाओं और युवा वर्ग को प्राथमिकता देगी: प्रदेशाध्यक्ष सैनी

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा 180 सीटों पर जीत दर्ज इतिहास बनाएगी। सैनी ने टिकट वितरण पर कहा कि पार्टी इस बार महिलाओं और युवा वर्ग को ज्यादा प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह के लगातार राजस्थान दौरे के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। विधानसभा चुनाव के पहले बूथ स्तर की समितियों के प्रबंधन को सुनिश्चित करने के साथ ही  राजस्थान भाजपा ने अलग-अलग कमेटी बनाकर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद किया जा रहा है। गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक 163 सीटों पर विजय मिली थी। भाजपा को राज्य में कुल मतदान के 45.17 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे।