भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हैक हो गयी
भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हैक हो गयी

भारतीय जनता पार्टी माने बीजेपी। केंद्र में फ़िलहाल जिसकी सरकार है। उनकी वेबसाइट हैक हो गई है। और हैक होने के बाद उसमें कुछ GIF के साथ गालियां भी लिखी दिख रही थीं। जिसके बाद वेबसाइट को सिटडाउन यानि बंद कर दिया गया है। लेकिन अगर वाकई में ऐसा हुआ है। तो फिर चिंता की बात है। वो इसलिए की जो इतनी बड़ी पार्टी की वेबसाइट हैक कर सकते हैं। वो लोग क्या कुछ नहीं कर सकते। फिर तो किसी की भी सुरक्षा में सेंधमारी हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हैक हो गयी
भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हैक हो गयी

ये सब कब हुआ, कैसे हुआ, किसी को कोई कुछ पता नहीं। मगर चकल्लस प्लेटफार्म ट्विटर पर इस मसले पर अचानक हलचल तेज हो गई थी। जिसका मज़ा कांग्रेस की दिव्या स्पंदना ने ट्वीट कर लिया – भैया और बहनों अगर आप इसी वक्त बीजेपी की वेबसाइट नहीं देख रहे तो बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। निचे ट्वीट का लिंक भी दे रहे हैं। पढ़ लेना। देख लेना।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हैक, जनता की क्या प्रतिक्रिया रही

ऐसे ही कईं ट्वीट्स आए और उन पर प्रत्युत्तर भी आए जिनसे पता चला कि खेल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की मीटिंग वाली वीडियो पर मंगल वचन कमेंट लिख डाले। अब देश में चाहे जो भी हो हमारे देश की जनता मज़े लेने में कभी पीछे नहीं रहती। जब देश में कुछ अच्छा होता है, तो लोग ट्रोल करते हैं। कुछ बुरा होता है तो लोग ट्रोल करते हैं। कुछ नहीं होता तो भी लोग ट्रोल करते हैं।

अभी तक किसी ने इस भारतीय जनता पार्टी वेबसाइट की हैकिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है। सोशल मीडिया पर ये घटनाएं आम हैं। कभी किसी की प्रोफाइल हैक हो जाती है। तो कभी किसी की वेबसाइट। पिछले साल अचानक से राहुल गांधी, और विजय माल्या वगैरह के भी ट्विटर हैंडल हैक हुए थे। तब बड़ा बवाल हुआ था। इस बार बीजेपी की वेबसाइट हैक हुई है। जो अभी तक चालू नहीं हुई है। अगर आपको पता चले तो बताना।

[alert-warning]Read More : राजस्थान में किसान कर्जमाफी से किसकी समसयाएं हल होती हैं, सरकार की या जनता की[/alert-warning]