news of rajasthan
Before fighting Congress, decide who is his commander: BJP president Shah.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को जयपुर के पास धानक्या गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नवनिर्मित राष्ट्रीय स्मारक के लोकार्पण के बाद संभाग स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष शाह ने आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2018 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐसे जीत दिलाएं की पंचायत से लेकर संसद तक पार्टी अजेय रूप में उभरे। जब तक 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जीत नहीं मिल जाए कमल का निशान और भारत माता की तस्वीर ध्यान में रखें। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता भारत माता का जयकारा लगाकर बूथ पर उतरेंगे तो किसी की भाजपा को हराने की हिम्मत नही है। यह चुनाव विधायक, सांसद का नहीं भाजपा कार्यकर्त्ताओं का है। शाह ने कहा कि 2014 में मोदीजी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से कई राज्यों में कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया है। आज 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।

news of rajasthan
Image: धानक्या में संभाग स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा के प्रमुख नेता.

राहुल गांधी सपने देखने से पहले अपना बैकग्राउण्ड नहीं देखते

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल बाबा हमसे राजस्थान में साढ़े चार का हिसाब मांग रहे हैं। देश की जनता उनसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा दिन में सपने देखते हैं। सपने देखने से पहले अपना बैकग्राउण्ड नहीं देखते। कांग्रेस का सभी जगह सूपड़ा साफ हो रहा है। पार्टी को दूरबीन लेकर ढूंढ़ना पडे ऐसी स्थिति है फिर भी वे राजस्थान में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। शाह ने कहा कि राजस्थान में तो कांग्रेस लड़ने से पहले यह तय करे कि उनका सेनापति कौन है? उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार अंगद का पैर है जिसे कोई नहीं हिला सकता।

राजस्थान में इस बार 50 साल के लिए भाजपा को सत्ता में लाना है

भाजपा अध्यक्ष शाह ने सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि देश को आगे बढ़ाने की जो यात्रा भाजपा ने शुरू की है उसमें बीच में व्यवधान नहीं पड़े। राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का यह सिलसिला खत्म कर इस बार 50 साल के लिए भाजपा को सत्ता में लाना है। शाह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और शक्ति केन्द्र के प्रभारी जी-जान से जुट जाएं तो हमे कोई नही रोक सकता। राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार लाएंगे और 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे यह संकल्प लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा का भगवा झंडा फहराने का काम किया है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की 5 पीड़ियों की मेहनत का ही फल है। शाह ने बताया कि भाजपा 10 सदस्यों से 11 करोड़ सदस्यों की संख्या तक पहुंचने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

news of rajasthan
image: मंच पर मंत्रणा करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे.

राजे सरकार ने छोटे-गरीब किसानों का कर्जा माफ करने का महत्वपूर्ण काम किया

शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में राजे सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वसुंधरा जी की सरकार ने छोटे-गरीब किसानों का कर्जा माफ करने का महत्वपूर्ण काम किया है। अन्नपूर्णा रसोई योजना में गरीबों को 5 रूपए में नाश्ता और 8 रूपए में खाना खिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजे सरकार ने 5 हजार से ज्यादा गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया है। 3 हजार 500 से ज्यादा सड़कें स्टेट हाईवे बनाकर उनका विकास किया है।

Read More: हमने दीनदयालजी के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्मारक बनाया: सीएम राजे

भाजपा अध्यक्ष शाह ने आगे कहा कि केन्द्र में यूपीए की सरकार थी और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी फिर भी तेरहवें वित्त आयोग ने राजस्थान को 1 लाख 9 हजार करोड़ रुपए ही दिए जबकि वर्तमान मोदी जी की सरकार ने 2 लाख 63 हजार 580 करोड़ राजस्थान में वसुंधरा की सरकार को दिए हैं। शाह ने कहा कि यह राजस्थान की जनता पर केन्द्र सरकार का उपकार नहीं यहां की जनता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प देश में जितने घुसपैठिये हैं उनको देश से बाहर निकालना है। हमारे लिए देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। अमित शाह ने कहा मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर देश का गौरव और हमारे जवानों का हौसला बढ़ाने का काम किया है।