news of rajasthan
अशोक शर्मा (बीच में) के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह।
news of rajasthan
अशोक शर्मा (बीच में) के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि अशोक शर्मा ने खुद माना कि कांग्रेस की कथनी एवं करनी में अंतर है तथा धौलपुर सहित सम्पूर्ण राजस्थान का विकास भाजपा सरकार के नेतृत्व में ही हुआ है। यह कांग्रेस की विकास विरोधी नीतियों का ही परिणाम है कि जनता के साथ-साथ उनके नेताओं का भी कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। अशोक शर्मा धौलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष थे जिन्होंने गुरुवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा है। अशोक शर्मा धौलपुर विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के पुत्र हैं। शर्मा गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पहुंच सांसद दुष्यंत सिंह, मंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बाद में शर्मा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से भी मिले। मुलाकात के बाद सीएम राजे ने संगठन के सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की तरफ से अशोक शर्मा का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत किया।

Read more: यह राजस्थान की भाजपा सरकार है, यहां हर जुर्म की सजा मुकर्रर है …


भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अशोक शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके पिता बनवारी लाल शर्मा कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और पांच बार विधायक रहे, लेकिन एआईसीसी के कभी के सदस्य नहीं बने। उन्होंने कहा, ’28 साल कांग्रेस में काम किया है, लेकिन अब सामान्य कार्यकर्ता बनकर भाजपा के लिए काम करूंगा।’

शर्मा ने खुद भी कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2008 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा प्रत्याशी से डेढ़ हजार वोटों के अंतर से हार गए थे। इस समय प्रदेश की सियासत विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उबाल पर है। ऐसे में कद्दावर नेता बनवारी लाल शर्मा के पुत्र अशोक शर्मा का चुनावों से ऐन वक्त पहले भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अशोक शर्मा अपने गृह नगर में अच्छी पैठ रखते हैं।

news of rajasthan
मुख्यमंत्री निवास पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए राजे।

इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी संख्या में पधारे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की और उनका जोश व मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का आपसी प्रेम व समर्पण भाव ही भाजपा की असली ताकत हैं और यही हमें दूसरी पार्टियों से अलग करता है।


Read more: झालावाड़ आम सभा में एक लाख की भीड़ जुटाने का कांग्रेस का संकल्प हजार तक सिमटा