news of rajasthan
Ashok Gehlot-Congress
news of rajasthan
यूनुस खान बनाम अशोक गहलोत

कांग्रेस संगठन महामंत्री अशोक गहलोत की लगातार बयानबाजी को राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान ने आड़े हाथ लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को प्रवासी राजस्थानी बताते हुए कहा कि गहलोत राजस्थान में बोलने की बजाय दिल्ली में बैठकर राजस्थान के बारे में उल्टा सीधा बोल रहे हैं। सिर्फ झूठे आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करते हैं। मंत्री खान ने राजस्थान विधानसभा में गहलोत की हाजिरी को लेकर भी सवाल उठाया है। बताया जा रहा है कि सत्र में अब तक गहलोत केवल 8 बार उपस्थित हुए हैं।

गौरव यात्रा को पचा नहीं पा रही है कांग्रेस

सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने कहा कि गहलोत ने कहा कि सरकार कोई काम नहीं कर रही है और राजस्थान को अधिकारी चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के अस्तित्व पर सवाल उठाएं हैं। गहलोत जैसे अनुभवी व्यक्ति यदि ऐसा कहते हैं तो यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है। यूनुस खान ने कहा कि सचिन पायलट व अशोक गहलोत प्रदेश के युवाओं को गलत संदेश दे रहे हैं। सच तो यह है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खूब काम किया है। पहले भी मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनी थी और उस समय प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया था। आज फिर मुख्यमंत्री राजे गौरव यात्रा निकाल रही है, जिसको कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

विधानसभा में केवल 8 बार हाजिर हुए हैं गहलोत

मंत्री खान ने कहा कि राजस्थान सरकार पर आरोप लगाने वाले गहलोत की पांच साल की विधानसभा में कुल जमा हाजिरी 8 है। इन आठ हाजिरियों में भी उन्होंने एक बार भी खड़े होकर गांव, गरीब, किसान, युवा और राजस्थान के लिए एक शब्द नहीं बोला। अशोक गहलोत सिर्फ दिल्ली जाकर बयानबाजी करते हैं। उनका परफोर्मेंस विधानसभा में कभी नहीं देखा गया।

Read more: RCA का नया संविधान तैयार, RPL भी कराया जाएगा