news of rajasthan
Army-Rally-Bharti-2018-Jaipur-Rajasthan.

भारतीय सेना में अपना करियर बनाकर देश सेवा का सपना देखने वाले प्रदेश के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का अभी अच्छा अवसर है। दरअसल, राजस्थान के अलवर, दौसा और सवाई-माधोपुर जिले के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली आज शुक्रवार से अलवर में शुरू हो चुकी है। सेना भर्ती रैली में करीब 50 हजार युवा शामिल होंगे। यह आर्मी भर्ती रैली भर्ती 5 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगी। भर्ती अलवर शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।  बता दें, रैली भर्ती में सेना के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्नीशियन पदों पर भर्ती की जाएगी।

news of rajasthan
Army-Rally-Bharti-2018-Alwar-Rajasthan.

शहर की प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से की जा रही निगरानी

सेना भर्ती रैली निदेशक कर्नल मोहनेश सिंह ने बताया कि सेना भर्ती में आने वाले युवा प्रवेश—पत्र, आधार कार्ड, सहित सभी मूल दस्तावेजों को साथ लेकर भर्ती स्थल पहुंचे। रैली भर्ती को देखते हुए शहर के प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की की जा रही है। सेना और प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए जगन्नाथ मेला ग्राउंड में टेंट की व्यवस्था की गई है। रैली भर्ती के पहले दिन आज शुक्रवार को कोटकासिम ओर अलवर शहर के युवाओं के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है।

Read More: प्रदेश की 817 छात्राओं को पद्माक्षी पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

अलवर जिले के सर्वाधिक युवा भाग लेंगे सेना भर्ती रैली में:

सेना भर्ती रैली में आज 5 जनवरी को कोटकासिम तहसील और अलवर शहर के 7099 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। 6 जनवरी को मुंडावर व लक्ष्मणगढ़ के 6907 अभ्यर्थी, 7 जनवरी को किशनगढ़ बास व बानसूर के 7475 अभ्यर्थी, 8 जनवरी को तिजारा, राजगढ़ एवं कठूमर के 6667 अभ्यर्थी, 9 जनवरी को बहरोड़ व रामगढ़ के 7549 अभ्यर्थी, 10 जनवरी को अलवर जिले की थानागाजी तहसील एवं सवाई-माधोपुर जिले की गंगापुर, बामनवास, मलारना डूंगर, बौंली, चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, खंडार तहसील के 2778 युवा भाग लेंगे। 11 जनवरी को दौसा जिले की बसवा, महुआ, लालसोट, दौसा शहर तहसील के 7313 अभ्यर्थी भाग लेंगे। आर्मी भर्ती रैली में सबसे अधिक अलवर जिले के 37 हजार 664 युवा भाग लेंगे।