news of rajasthan
Archery Academy soon Open in Banswara: CM vasundhara Raje.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाल ही में अपने चार दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा में थीं। मुख्यमंत्री राजे ने अपने चार दिवसीय दौरे के अगले दिन यानि शुक्रवार को बांसवाड़ा के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को बांसवाड़ा में तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना सहित कई घोषणाएं की। उन्होंने बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की हैं।

news of rajasthan
Image: मुख्यमंत्री राजे की बांसवाड़ा को कई सौगातें, बांसवाड़ा में खुलेगी तीरंदाजी एकेडमी.

शुक्रवार को सीएम राजे ने बांसवाड़ा विधानसभा के लिए की ये घोषणाएं..

मुख्यमंत्री राजे ने बांसवाड़ा खेल स्टेडियम में तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना की घोषणा की है। इसके लिए जल्द की कार्य शुरू किया जाएगा। सीएम ने चाचाकोटा से माही डेम तक चार किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाए जाने की भी घोषणा की है। बांसवाड़ा महाविद्यालय में इतिहास विषय में पी.जी. कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति को वरिष्ठ नागरिकों के बैठने और उनकी गतिविधियों के संचालन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री राजे ने लोगों की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि छोटी सरवन में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता का कार्यालय खोला जाएगा।

Read More: विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में जनभागीदारी भी महत्वपूर्ण: सीएम राजे