news of rajasthan
जोधपुर में जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह।
news of rajasthan
जोधपुर में जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह।

भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फलौदी (जोधपुर) और बाड़मेर में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान के लिए हमें निर्णय लेना है। सरकार चाहिए या भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार। जिन लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है, वो राजस्थान का भला नहीं कर सकते। अमित शाह ने जनता से प्रश्न किया कि राजस्थान में नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में विकास करने वाली सरकार चाहिए या कांग्रेस की भ्रष्टाचार करने वाली सरकार चाहिए। ये फैसला आपको करना है। शाह राजस्थान विधानसभा चुनावों में इन क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट अपील कर रहे हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में न नेता न नीति

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी क्लास लेते हुए अमित शाह ने कहा कि एक ओर मोदीजी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली वाली भाजपा है। वहीं दूसरी ओर राहुल बाबा के नेतृत्व में ना नेता है, ना नीति है, ना सिद्धांत है। उनके साथ केवल सत्ता का उपभोग करने वालों की टोली है। कांग्रेस पार्टी को भारत के नक्शे पर दूरबीन लेकर ढूंढना पड़े, ऐसी स्थिति कांग्रेस पार्टी की देश में हो गयी है। दूसरी ओर, देश की 6 करोड़ गरीब महिलाओं को चूल्हा, 2 करोड़ लोगों को घर, 8 करोड़ लोगों को शौचालय और ढाई करोड़ लोगों को बिजली देने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। अब आयुष्मान योजना लेकर आए हैं जिसके तहत 10 करोड़ परिवारों के स्वास्थ्य का 5 लाख तक का पूरा खर्चा भाजपा सरकार दे रही है। सेना का हर जवान चाहे राजस्थान हो, पंजाब हो, गुजरात हो या कश्मीर हो, जो सीमाओं को संभाल कर बैठा है। उसके दिल में केवल एक निश्चिंतता है कि मेरी सरकार मेरे पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी है।

सेना के हर जवान के दिल में केवल एक निश्चिंतता है कि मेरी सरकार मेरे पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी है: अमित शाह

कांग्रेस की पिछली 4 पीढ़ियों ने क्या किया, राहुल हिसाब दे

अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल बाबा आप हमसे पूछते हो कि हमने राजस्थान के लिए क्या किया, आप हमारा हिसाब मांगते हैं लेकिन आप फलौदी और लोहावट की जनता को हिसाब दीजिये कि आपकी चार-चार पीढ़ियों ने पिछले 60 साल में यहां क्या किया। राहुल बाबा अगर आपको राजस्थान में सरकार बनाने का सपना आता है, मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद का चुनावी इतिहास देख लो। आपकी पार्टी को भारत के नक्शे पर दूरबीन लेकर ढूंढ़ना पड़े, ऐसी स्थिति हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में तो तय है नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में 19 राज्य एकत्र होकर मां भारती के विकास के लिए संकल्पित हुए हैं। राजस्थान में हम वसुन्धराजी राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।

Read more: महिलाएं तो पिछली सरकार में खुद कांग्रेस नेताओं से सुरक्षित नहीं थी- राजे