news of rajasthan
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम राजे।

भाजपा की प्रदेश इकाई को जल्दी ही नया प्रदेशाध्यक्ष का चेहरा मिल सकता है। इसी सिलसिले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रदेश के बड़े नेताओं को दिल्ली एक बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, राज्य गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया,  केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, सीआर चौधरी, परिवहन मंत्री युनूस खान, पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और सामाजिक न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

news of rajasthan
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम राजे।

इनके अलावा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी और रामनारायण डूडी सहित कई बड़े नेता भी उपलब्ध करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सह संगठन महामंत्री वी.सतीश और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी रहेगी। बैठक में राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम के साथ घरेलू चुनावों की राजनीति पर भी चर्चा होगी।

याद दिला दें कि 16 अप्रेल को अशोक परनामी ने प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद से पार्टी में अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। बीते दो महीनों में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ कई नेताओं के नाम प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर सामने आया लेकिन सहमति नहीं मिलने से यह घोषणा अब तक अटकी रही। कर्नाटक चुनावों की वजह से भी मामला टाल दिया गया।

अब माना जा रहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनावों की नजदीक आ रही तारीख को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व इस मुद्दे पर गंभीर हो गया है। दिल्ली बुलाए गए नेताओं से शाह वन-टू-वन भी कर सकते है और सामूहिक तौर पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। बीजेपी वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

read more: गुजरात, कर्नाटक के बाद राजस्थान में होगा राहुल गांधी का ‘टेंपल रन’