news of rajasthan
अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
news of rajasthan
अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

अगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 20 और 21 जुलाई को रखी गई है। इसी उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इसमें शामिल होने जयपुर पधार रहे हैं। शाह कार्य समिति के समापन के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे और आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 जुलाई को जयपुर आएंगे। इस दौरान निम्न 10 अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

आइए जानते हैं इस बारे में ….

1. राजस्थान का चुनावी रोडमेप। किस तरह से लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव। कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर जरूरी विचार होगा।
2. चुनाव के लिए समिति का गठन और संभावित नामों पर चर्चा।
3. प्रदेश में जातिगत समीकरण पर चर्चा होगी। बड़ी जातियों को साधने के साथ दलितों को साथ रखना होगा। गुर्जरों व राजपूतों की नाराजगी दूर करने पर होगा ध्यान।
4. लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में जो निर्णय हुए थे, उनकी वर्तमान स्थित पर नजर होगी।
5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के प्रस्तावित दौरे पर विचार-विमर्श।
6. प्रदेश के विभिन्न मुद्दे जिनपर कार्य किया जा रहा है और किया जा सकता है।
7. संगठन की टीम में फेरबदल किया जाना निश्चित है। ऐसे में किन नए लोगों को जगह मिलती है और किन पुरानों को वापस बुलाया जाता है, दोनों बातों पर चर्चा होगी।
8. संगठन के आगामी कामकाज पर नजर होगी।
9. बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा। इससे संबंधित रणनीति तैयार होगी।
10. विस्तारक योजना की अब तक की रिपोर्ट पर बहस होगी। योजना को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होगी।

इसी के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अगले महीने से प्रदेशभर में सुराज गौरव यात्रा निकालने की तैयारी में है। यह एक चुनावी रथयात्रा होगी जिसकी शुरूआत एक अगस्त से होगी। सुराज रथयात्रा कुल 45 दिन की होगी जिसमें मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे प्रदेश के हर क्षेत्र में यात्रा के जरिए भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की जनता से अपील करेगी। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर सभाएं व जनसंवाद भी होगा।

Read more: जयपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, चुनावी रोडमैप पर होगी चर्चा