news of rajasthan
Demo pic
news of rajasthan
Demo pic

पुष्कर नगरी अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी अब तेज हो चली है। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए यहां अब नए पार्क तैयार करने की जद्दोजहद चल रही है। इन पार्कों को स्मार्ट पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा। यहां कुल 8 स्मार्ट पार्क तैयार किए जाएंगे जो शहर की 8 अलग-अलग कॉलोनियों में होंगे। इन पार्कों में ओपन एयर जिम, वॉकिंग ट्रैक, झूले और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक पार्क पर 22 लाख रुपए खर्च होंगे। पार्क विकास के लिए 1.80 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

इस पहले के चलते शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने महापौर धर्मेंद्र गहलोत के साथ स्मार्ट सिटी योजना के तहत गुलमोहर कॉलोनी वैशाली नगर एवं दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्मार्ट पार्क योजना के कार्यों का शुभारंभ किया। इस बारे में जानकारी देते हुए देवनानी ने कहा कि करीब 1947 करोड़ रुपए लागत की स्मार्ट सिटी योजना अजमेर शहर की तस्वीर और तकदीर बदल कर रख देगी। शहर की सुंदरता और विकास के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किए जा रहे काम यहां पर्यटन विकास का नया द्वार खोलेंगे।

news of rajasthan
वासुदेव देवनानी, शिक्षा राज्यमंत्री, राजस्थान

आगे उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार साल में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक हजार करोड़ से अधिक के कार्य कराए गए हैं। सड़क, पानी, बिजली एवं सौंदयकरण सहित शहर में भौतिक संसाधनों के विकास पर यह राशि खर्च की गई है। राज्य सरकार ने सौंदयकरण के साथ ही शहर के लोगों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 8 पार्कों को स्मार्ट पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर दीपेंद्र लालवानी एवं राजकुमार ललवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Read more: हमने विकास के नाम पर सिर्फ पत्थर नहीं लगाए-मुख्यमंत्री राजे