sanwar-lal-jat

आज शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय, जयपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सांसद-विधायकों से चल रहे संवाद कार्यक्रम के दौरान अजमेर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जाट को कार्यक्रम में बोलते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही वे बेहोश होकर गिर गए। तुरंत ही जाट को जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने त्वरित काम करते हुए सांसद महोदय का बेहतर उपचार किया। आखिरकार डॉक्टर्स ने अपनी सूझबूझ से मामले को संभाला। अभी फिलहाल जाट की तबियत में कुछ सुडझार है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

मुख्यमंत्री राजे और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह पहुंचे SMS अस्पताल:

मुख्यालय में चल रही मीटिंग के दौरान जैसे ही सांवरलाल जाट की तबियत बिगड़ी, सभी सांसद-विधायकों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की व्यवस्था की। बिना देरी किए सांसद जाट को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थोड़ी देर में अस्पताल पहुंचे। जाट की तबियत के बारे में डॉक्टर्स से जायज़ा लिया। जाट बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन स्थिति को तुरंत संभाते हुए, डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज़ कर जाट को सामान्य स्थिति में लाए।

डॉक्टर्स ने बताया, अब तबियत में सुधार है:

जाट का इलाज़ कर रहे डॉक्टर्स ने बताया की अब उन्हें स्वास्थ्य लाभ है। जाट की पल्स फिर लौट आई है। रक्तदाब भी सामान्य स्थिति पर आ गया है। हालांकि जाट को अभी भी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर्स बता रहे हैं कि जाट तेजी से कवर कर रहे हैं, अब घबराने की ज़रूरत नहीं है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी अस्पताल में ही मौजूद होकर जाट की तबियत पर नज़र बनाये हुए है।