news of rajasthan

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने की घोषणा, लाभार्थियों को चेक भी बांटे

news of rajasthan

किसानों को एक और रिआयत देते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अग्रिम पहल करने जा रही है। अब क्षेत्र के सहकारी भूमि विकास बैंक से ऋण लेने वाले वें किसान, जिन्होंने समय पर ऋण चुकाया है, उन्हें ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान जन जाति उप योजना के तहत दिया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने यह घोषणा की है। उन्होंने यह बात राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी कस्बे में आयोजित आम सभा को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बताया कि पहले यह अनुदान 5 प्रतिशत था। समय पर ऋण चुकाने वालों को मिले अनुदान के बाद अब किसानों को 5.5 प्रतिशत पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कृषक साथी योजना एवं राजश्री योजना के लाभार्थियों को चैक वितरित किए।

Read more: नारी शक्ति सम्मान समारोह में पुरस्कृत हुईं 101 महिलाएं

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का पहला पड़ाव शुक्रवार को समाप्त हो चुका है। पहले पड़ाव में उनकी रथ यात्रा उदयपुर संभाग से गुजरी है। 7 दिन के इस सफर में यात्रा ने 800 किमी.से अधिक का सफर तय किया है।

news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

उज्जवला योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं वह दिन भी याद करें जब चूल्हे पर खाना बनाते समय गीली लकड़ियों से निकला धुंआ उनके आंखों और फेफडों को खराब कर देता था। कीचड़ से सने गांव के रास्तों से लोगों का गुजरना मुश्किल था। आज उज्जवला योजना और ग्रामीण गौरव पथ बनने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं।

इस अवसर पर गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, विधायक अशोक परनामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद थे।

आपको बता दें, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का पहला पड़ाव शुक्रवार को समाप्त हो चुका है। पहले पड़ाव में उनकी रथ यात्रा उदयपुर संभाग से गुजरी है। 7 दिन के इस सफर में यात्रा ने 800 किमी.से अधिक का सफर तय किया है।

Read more: थम गए राजस्थान गौरव यात्रा के पहिए, 15 के बाद फिर से होगा आगाज़