news of rajasthan
817 girls of rajasthan will be honored with Padmakshi Award.
news of rajasthan
                                               राजस्थान की 817 लड़कियों को पद्माक्षी पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित.

राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक पद्माक्षी पुरस्कार योजना है जिसके तहत इस बार प्रदेश की 817 बालिकाओं को पद्माक्षी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की क्लास 8, 10 एवं 12 की एक्जाम में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को दिया जाना है। राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कुल 5 करोड़ 82 लाख रुपए राशि के पद्माक्षी पुरस्कार इस बार प्रदान किए जाएंगे।

इन बालिकाओं को दिया जाएगा पद्माक्षी पुरस्कार

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के अनुसार इस बार पद्माक्षी पुरस्कार 8वीं क्लास की 273 बालिकाओं को, 10वीं क्लास की 262, 12वीं क्लास की 261 और क्लास 8 (संस्कृत विभाग), प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 21 बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा। देवनानी ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप 8वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 40 हजार रूपए, 10वीं क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 75 हजार रूपए तथा 12वीं क्लास में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को एक लाख रूपए की राशि एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

news of rajasthan
                                                 Padmakshi-Award

पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जाएगी: मंत्री देवनानी ने बताया कि 12वीं क्लास एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सामान्य, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, एसबीसी, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल एवं नि:शक्त वर्ग की प्रत्येक जिले में ऐसी बालिकाएं जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है।

Read More: राजस्थान की 1.26 लाख छात्राओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

पुरस्कार के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य: शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को इस पुरस्कार के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर किसी भी वर्ग में समान अंक प्राप्त करने वाली एक से अधिक बालिकाएं होती है तो सभी बालिकाओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण- पत्र दिए जाते हैं।