news of rajasthan

news of rajasthan

राजस्थान के बाड़मेर जिले में जल्दी ही आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए 701 नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। इनकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। पहले यह संख्या 632 थी। इनमं से 4 भवनों का निर्माण भी हो चुका है जबकि 575 भवन प्रगति पर हैं। फिलहाल जिले में 1055 स्कूलों के भवनों में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। इस बात की भी कोशिश की जा रही है कि यदि आसपास किसी विद्यालय का भवन खाली है तो उसमें आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित किया जाए। यह जानकारी दी है महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने। भदेल गुरूवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का जवाब दे रही थीं।

Anita Bhadel

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिवाना विधानसभा क्षेत्र में 70 आंगनबाड़ी केन्द्र को स्वीकृति दी गई है। सिवाणा में 41 भवन स्वीकृत हैं, जिनमें से 36 प्रगतिरत हैं। सिणधरी विधानसभा क्षेत्र में 25 भवन स्वीकृत हैं, जिनमें से 15 प्रगति पर हैं। नोखड़ा विधासभा क्षेत्र में कुल चार में से 2 भवनों का निर्माण जारी है। विधानसभा क्षेत्र सिवाना के अन्तर्गत 3 परियोजनाएं सिवाणा, सिणधरी एवं नोखड़ा संचालित है। 106 परियोजना सिवाणा में, सिणधरी में 28 एवं परियोजना नोखड़ा में 10 आंगनबाड़ी केन्द्र अन्य भवनों में संचालित है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी के 13 पद रिक्त

आगे उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाड़मेर जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी के 13 पद रिक्त हैं। लेकिन पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों की सीमा तक अन्य विभाग से प्रतिनियुक्ति लिये जाने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा नहीं लगाये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।

read more: आॅर्डिनेंस बिल पर क्या बोली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जानिए खास बातचीत …