4 years of Raje government
4 years of Raje government: Jhunjhunun can get Rs 250 crore gift today.

वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली वर्तमान राजस्थान सरकार आज यानी 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के 4 साल पूरे कर रही है। प्रदेश की मुख्यमंत्री राजे सुराज के 4 साल पूरे होने का जश्न शहीदों की धरती झुंझुनूं में शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के बीच मनाएंगी। बता दें, राजस्थान का झुंझुनूं जिला प्रदेश में सबसे अधिक सैनिक और शहीद देने वाला जिला है। राजे सरकार के सुराज के 4 साल का जश्न झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए पूरे स्टेडियम में टेंट लगाया गया है।

4 years of Raje government
                                            राजे सरकार के 4 साल: झुंझुनूं को आज मिल सकती है 250 करोड़ की सौगातें.

सुराज के चार साल कार्यक्रम में राजे कर सकती है बड़ी घोषणा:

सीएम वसुंधरा राजे कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले को करीब 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगातें दे सकती है। साथ ही किसान के कर्ज माफी की भी घोषणा संभव है। राजे यहां सरकार की 4 साल की उप​लबिध्यां जनता के सामने रखेगी। राजे सरकार ने 4 साल के सुराज में अब तक 1367 कार्य किए हैं।  कार्यक्रम के दौरान सैनिक सम्मान यात्रा का भी समापन होगा। इस यात्रा के तहत राज्य के 18 जिलों में सैनिक परिवारों का सम्मान कर उनकी समस्याएं जानी गई हैं। झुंझुनूं के स्टेडियम में करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मंच पर मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Read More: सुराज के 4 वर्ष पूरे, 13 से 18 दिसम्बर तक प्रदेशभर में होंगे कई कार्यक्रम

कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का करेंगी लोकार्पण: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज दोपहर करीब 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से झुंझुनूं हवाई पट्टी पर पहुंचेगी। इसके बाद राजे स्टेडियम में विशाल सभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। सीएम राजे यहां झुंझुनूं जिले की सबसे बड़ी सौगात के रूप में कुंभाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना का लोकार्पण करेंगी। कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले को कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं। राजे इस कार्यक्रम के बाद करीब 2.30 बजे वापस जयपुर लौट जाएंगी।